वॉल्वो बस से 38.39 ग्राम चिट्टे सहित युवक काबू

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 16 मार्च – सुभाष चंदेल

जिला पुलिस की SIU टीम ने 38.39 ग्राम चिट्टे सहित वॉल्वो बस से एक युवक को काबू किया है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़- मनाली 205 पर SIU की टीम ने नाका लगाया था।

इसी दौरान एक वॉल्वो बस चंडीगढ़ की ओर से आई। जिसे पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका। पुलिस की टीम जैसे ही बस की तलाशी लेने बस में चढ़ी तो युवक बस से नीचे उतरा और पुलिस की टीम ने उसे झाड़ियों में कुछ फेंकते हुए देखा।

जिसमें 38.39 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार, हमीरपुर निवासी के रूप में हुई है।

SIU टीम इंचार्ज अनिल कुमार, राजेश, सुनील कुमार, मनीष कुमार व राजेश गठित की गई है। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...