वैज्ञानिक तरीके से हो कूड़े का निष्पादन: आशीष बुटेल

--Advertisement--

Image

पालमपुर, 18 मार्च – नवीन शर्मा 

मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल में नगर निगम पालमपुर को कूड़ा करकट के निष्पादन कार्य को कड़ाई से लागू करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सीपीएस ने शनिवार को नगर निगम महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, समस्त पार्षदों और निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर निगम क्षेत्र के विकास के लिये योजनायें तैयार करने की बात कही ताकि प्रदेश में पालमपुर आदर्श निगम बन सके।

उन्होंने पालमपुर निगम क्षेत्र में कूड़े के ढेरों को आंकलन करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि निगम को कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि पालमपुर की सुंदरता को बरकरार रखा जा सके।

उन्होंने इसके पश्चात नगर निगम पालमपुर के कूड़ा सयंत्र स्थल का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...