वैक्सीनेशन की दूसरी डोज में शिक्षा विभाग आगे, स्पीति में सौ फीसदी टारगेट पूरा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश स्वास्थय विभाग के प्रयासों से अब स्कूली स्तर पर वैक्सीनेशन की दूसरी डोज का टारगेट पूरा करने में शिक्षा विभाग सफल हो रहा है। इसमें प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 82.17 शिक्षकों को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लग चुकी है, जबकि 99.16 शिक्षक और गैरशिक्षक स्टाफ को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लग चुकी है। इसमें जिला शिमला और किन्नौर सौ फीसदी टारगेट के करीब पहुंचने वाला है।

इसमें लहुल-स्पीति में शत-प्रतिशत डोज का टारगेट पूरा हो चुका है, वहीं जिला शिमला में 99.45 और किन्नौर में 98.34 शिक्षक और गैरशिक्षकों को दोनों डोज लग चुकी है। केंद्र के निर्देशों के मुताबिक 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत टारगेट का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने में शिक्षा विभाग पूरा सहयोग कर रहा है।

गौर रहे कि प्रदेश में अब रेगुलर कक्षाएं शुरू हो गई है। ऐसे में अब शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ लगभग वैक्सीनेट हो चुके हैं। इससे कोविड का खतरा भर स्कूलों में अब कम हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना 8 हजार फिसला, क्रैश हुआ शेयर बाजार

हिमखबर डेस्क  मध्य एशिया में जारी विवाद के बीच सोने...