वेही पठियार पंचायत बार्ड सदस्या ने जड़े पंचायत पर अनदेखी के आरोप, बोली नहीं हुआ एक भी विकास कार्य
ज्वाली- शिबू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली की पंचायत बेहि पठियार में बार्ड नंबर 3 की की बार्ड सदस्या सारिका सहित बार्ड की महिलाओं ने पंचायत प्रधान सहित सचिव व जीआरएस पर बार्ड की अनदेखी के आरोप जड़े हैं।
उंन्होने बताया कि आज तक बार्ड 3 में न तो मनरेगा व वित्त आयोग के तहत कोई कार्य नहीं किया गया है। उंन्होने बताया बाकी वार्डों में कार्य किए जा रहे है परंतु हमारे बार्ड में 3 रास्ते ऐसे हैं जहाँ पैदल चलना भी मुश्किल है।
उंन्होने कहा कि मनरेगा के तहत उपस्थिति हेतु आज दिन तक आईडी भी नही दी गई।उंन्होने कहा कि पंचायत में कुछ कार्य बिना बेण्डर के करवाए गए हैं।
उंन्होने कहा कि इस बारे में पिछले वर्ष जुलाई माह में विकास खण्ड अधिकारी को भी लिखित शिकायत के माध्यम से अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उंन्होने डीसी काँगड़ा एसडीएम ज्वाली व विकासखंड अधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द पंचायत में मौका किया जाए ओर सटीकता से जांच की जाए।
प्रधान बाबूराम के बोल
इस बारे में प्रधान बाबूराम से बात हुई तो उन्होंने बताया कि बार्ड मेंबर द्वारा लेवर उपलव्ध नहीं करवाई जा रही। प्रधान का कार्य लोगों के काम सेंक्शन करवाना व सीमेंट मुहैया करवाना होता है।लेवर के नाम तो सम्बंधित बार्ड पंच को ही देने होते हैं।
उप प्रधान के बोल
इस बारे में जब पंचायत उप प्रधान सुदर्शन सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि बार्ड नम्बर 3 में विकास कार्य नहीं हुए हैं।बार्ड सदस्या को आज दिन तक उपस्थिति के लिए आईडी भी नहीं दी गई है।
विकास खण्ड अधिकारी के बोल
विकास खण्ड अधिकारी मनोज कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जैसे ही शिकायत आएगी कार्रवाई की जाएगी।

