वेल्डिंग करने के दौरान छठी मंजिल से गिरा व्यक्ति, मौत

--Advertisement--

Image

सोलन, 17 नवंबर – रजनीश ठाकुर

शहर के साथ लगते बसाल क्षेत्र में काम करते समय एक व्यक्ति का पैर फिसलने से मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। उपचार के लिए इस व्यक्ति को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक की पहचान विजय कुमार निवासी हमीरपुर के तौर पर हुई है। हमीरपुर निवासी विजय कुमार सोलन के बुटी क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था। पूछताछ के दौरान उसके साथ मौजूद अन्य मजदूरों ने बताया कि वह हिमुडा कॉलोनी बसाल में एक बिल्डिंग पर वेल्डिंग का कार्य कर रहा था।
इसी दौरान अचानक उसका पांव  फिसल गया और वह छठी मंजिल से नीचे गिर गया। व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...