वेटरनरी फार्मासिस्ट ने चिकित्सालय में फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 10 जनवरी – डोली चौहान 

पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत झूंगी में वेटरनरी फार्मासिस्ट ने फंदा लगाकर जान दे दी है।

सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार के नेतृत्व में बीएसएल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कॉलोनी की टीम को मंगलवार सुबह 10:45 पर सूचना मिली की 40 वर्षीय ध्यान सिंह पुत्र गौरीदत्त गांव खलौहट डाकघर ब्रोहकडी जिला मंडी ने पशु चिकित्सालय झूंगी ने फंदा लगाकर जान दे दी है।

वहीं, मौके पर पहुंची बीएसएल पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत था। ध्यान सिंह ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

वही मृतक अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा और पत्नी छोड़ गया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...