वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया विभाग, महिला के घर पहुंचे आपूर्ति निगम अधिकारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हमीरपुर जनपद के तहसील सुजानपुर के झूलाणी गांव में एक महिला द्वारा उचित मूल्य की दुकान से खरीदी गई दाल के पैकेट में कचरा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है।

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव शर्मा अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार सुबह शिकायतकर्ता महिला के घर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की।

संजीव शर्मा ने बताया कि महिला से वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के साथ-साथ उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले की पूरी रिपोर्ट निगम के मुख्यालय को भेज दी गई है। इसके साथ ही एनसीसीएफ दिल्ली से इस मामले में जवाब-तलबी करने और उचित कार्रवाई की संस्तुति की गई है,  ताकि खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की कोताही न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...