वीडियो कॉल से ठगे चार लाख, फोन में व्हाट्सऐप पर चैटिंग कर फंसाया अर्की का पीडि़त

--Advertisement--

Image

सोलन – व्यूरो 

पुलिस थाना अर्की में एक व्यक्ति के साथ ब्लैक मेलिंग द्वारा चार लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है । पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

अर्की क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कोई काजल गुप्ता नाम की महिला 15-20 दिनों से व्हाट्सऐप पर चैट कर रही थी। इस दौरान उसे मोबाइल पर काजल गुप्ता की वीडियो कॉल आई और उसने एक दम से कपड़े उतार दिए और कॉल काट दी।

अगलेे दिन उसे किसी का फोन आया और उसने अपना नाम राकेश अस्थाना बताया और कहा कि यह दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच से आईजी बोल रहा है। उसने कहा कि काजल गुप्ता ने सुसाइड कर लिया है व सुसाइड नोट में आपका नाम लिखा हुआ है और उसका पोस्टमार्टम हो रहा है।

अब उक्त महिला के घर वाले दस लाख रुपए की मांग रहे है, लेकिन यह आठ लाख रुपए में बात करवा देगा। इसके बाद गौरव कुंवर नाम के व्यक्ति ने फोन करके बताया कि आपकी और काजल गुप्ता की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आप राजु कुमार नाम के खाते में 11 हजार 500 रुपए तुरंत जमा करवाओ, ताकि आपका वीडियो डिलीट किया जा सके। शिकायतकर्ता ने पैसे जमा करवाने शुरू कर दिए और करीब चार लाख दस हजार रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हो गया।

डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...