वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 के लिए लगी 30 लाख की बोली, तीन दिन में जमा करवाने होंगे पैसे

--Advertisement--

कोटखाई के इंद्र कालटा ने लगाई बोली, तीन दिन में जमा करवाने होंगे पैसे, पहले इसी नंबर के लिए लगी थी एक करोड़ 12 लाख की फर्जी बोली.

शिमला – नितिश पठानियां

वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 नंबर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस नंबर के लिए अब 29,98,500 रुपए की बोली लगी है। यह बोली कोटखाई के रहने वाले इंद्र कालटा ने लगाई है। बताया जा रहा है कि इंद्र कालटा कोटखाई के रामनगर के रहने वाले हैं।

उन्होंने परिवहन विभाग के फैंसी नंबर पोर्टल पर ऑनलाइन बोली लगाई है। हालांकि नंबर के लिए बोली लगाने से पहले परिवहन विभाग ने बेसिक प्राइस की 30 प्रतिशत राशि बोलीदाता से ले ली है। अब इनके लिए बाकी राशि जमा करवाने के लिए तीन दिनों का समय बाकी है।

बुधवार शाम पांच बजे तक अगर वह पेंडिंग अमाउंट यानी 29,94,000 हजार जमा करवा देते हैं, तो फिर उन्हें यह नंबर मिल जाएगा। अगर यह नंबर नहीं खरीदा जाता है, तो फिर बोलीदाता द्वारा जमा की गई 30 प्रतिशत राशि फॉरफिट हो जाएगी। इसके बाद यह नंबर के लिए दोबारा से बोली लगाई जाएगी।

हालांकि इससे पहले दूसरे और तीसरे नंबर के बोलीदाता को नंबर खरीदने के लिए तीन-तीन दिनों का मौका मिलता था, लेकिन अब यह मौका नहीं मिलेगा। वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 का बेसिक प्राइस 15 हजार रुपए था।

गौरतलब है कि इसी नंबर के लिए पहले एक करोड़ 12 लाख तक की बोली लगी थी, लेकिन बाद में बोली लगाने वालों ने यह नंबर लिया ही नहीं था। विभाग ने इसके बाद मामले की जांच बिठाई थी। जिसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया गया था।

पिछले महीने दोबारा इस पोर्टल को खोला गया है। जिसके बाद इस नंबर के लिए दोबारा लाखों की बोली लगी है। यह नंबर जो अपने आप में चर्चा का विषय बन गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...