विस चुनाव-2022 की तैयारियों को आयोजित की कार्यशाला

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,  02 सितंबर – राजीव जस्वाल

जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने विधानसभा चुनाव-2012 सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी तरह की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

इस बाबत शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में रिटर्निंग अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2022 के बारे में सभी मतदाताओं को जानकारी दें।

इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं के वोटर आईडी कार्ड बनाना भी सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी मत के अधिकार से वंचित नहीं रह सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा खुशाल शर्मा ने विधानसभा चुनावों में कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर रिटर्निंग आफिसर ज्वालामुखी, ज्वाली, पालमपुर, धर्मशाला तथा अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही मतदाता सूची फोटो पहचान पत्र, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं तथा निर्वाचन से संबंधित पूर्वाभ्यास व अधिकारियों तथा कर्मचारियों की निर्वाचन हेतु नियुक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने निर्वाचन संबंधित विभिन्न कार्य हेतु अग्रिम योजना बनाने, ईवीएम व वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...