
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष कैप्टन विजय पाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नीरज दोनेरिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे| उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना सभी हिंदू धर्म कार्य, संस्कार एवं संस्कृति को जागरूक करना और धर्मांतरण, लव जिहाद, गो हत्या रोकना, मठ मंदिर की रक्षा और धर्म आचार्यों के सम्मान की रक्षा करने के हुई है।
लाखों हिंदुओं के बलिदान के उपरांत अब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ है। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत को अखंड बनाने का संकल्प लिया। दोनेरिया ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना जन्माष्टमी के दिन मुंबई के संदीपनी आश्रम में पूज्य संतों के द्वारा 29 अगस्त 1964 को हुई थी। विश्व हिंदू परिषद विश्व के तमाम हिंदुओं को संगठित एवं संस्कारित करने के लिए बना है।
विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हिंदू हित के लिए उनके मान बिंदुओं की रक्षा के लिए की गई है । विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयाम अपने-अपने क्षेत्रों में 36 तरह के सेवा कार्य संचालित कर रहे हैं। बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी सक्रिय रुप से संगठन कार्य में योगदान दे रहे हैं ।
इस मौके पर विश्वा हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री तुषार डोगरा प्रांत गौ रक्षा प्रमुख मंगल ठाकुर व जिला के अध्यक्ष कैप्टन विजय पाल शर्मा ने भी अपने विचार रखे|
इस मौके पर जिला के सह मंत्री कैप्टन एमएस ठाकुर जिला सेवा प्रमुख ओम चंदेल जिला धर्म प्रसार प्रमुख हंसराज शर्मा प्रखंड बरठी के बजरंग दल संयोजक अजमेर सिंह चंदेल सह संयोजक सुनील राणा विश्व हिंदू परिषद बरठीं प्रखंड के मंत्री नाहर सिंह गोरक्षा प्रमुख संजीव कुमार पराशर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
