विश्व रिकार्ड में शामिल होने पर राजीव डोगरा को मिला साहित्य गौरव सम्मान

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति अंतरराष्ट्रीय द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े वर्च्युअल कवि सम्मेलन में सहभागिता कर कांगड़ा के राजीव डोगरा ने बढ़ाया हिमाचल का गौरव।

विश्व रिकार्ड में शामिल होने पर और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए संस्था द्वारा राजीव को साहित्य गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

यह कवि सम्मेलन 21 अगस्त 2022 से 6 सितंबर 2022 तक अनवरत 400 घण्टे चला। जिसमें विश्व के 35 देशों के कवियों सहित कुल 3970 कवियों ने प्रतिभाग किया था। अनवरत 400 घण्टे चलने वाले इस रिकॉर्ड को इंडिया वर्ल्डरिकार्ड द्वारा विश्व रिकार्ड में दर्ज किया गया है।

वर्ल्ड रिकार्ड कार्यक्रम का प्रसारण ऑस्ट्रेलिया, कनाडा,किया।न्यूजीलैंड अमेरिका के स्थानीय चैनलों पर भी किया गया था।विश्व के सबसे बड़े वर्च्युअल कवि सम्मेलन का रिकॉर्ड बुलंदी संस्था के नाम पिछले वर्ष 207 घण्टे दर्ज था बुलंदी संस्था ने इस वर्ष 400 घण्टे अनवरत कार्यक्रम चला अपना ही रिकार्ड तोड़ कर नया विश्व कीर्तिमान बना दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...