विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडी में हुआ पौधारोपण और सफाई अभियान

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार 

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी ज़िला प्रशासन ने रेडक्रॉस सोसाइटी और हैल्पिंग हैंड संस्था के स्वयं सेवियों के सहयोग से नगर निगम मंडी के कांगनीधार एवं इसके आस-पास के क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने स्वयं अभियान की अगुवाई की और पौधारोपण किया।

इस असवर पर क्षेत्र को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के लिए सफाई मुहिम भी चलाई गई।

अतिरिक्त उपायुक्त ने युवाओं के साथ मिल कर प्लास्टिक कचरा उठाया और लोगों से पर्यावरण को साफ रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और इसे साफ सुथरा रखना हम सभी का फर्ज है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की।

जतिन लाल ने जनता से यह भी आग्रह किया कि अपने आस पास के परिवेश में स्वच्छता रखें। कूड़े कचरे को खुले में न फेंकें ताकि पर्यावरण साफ रहे। अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

ज़िला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ओपी भाटिया, हैल्पिंग हैंड संस्था के सदस्य और अन्य युवा इस अभियान में उनके साथ रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...