द हंस फाउंडेशन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरी -मोलग स्कूल में विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष पर विभिन प्रतियोगितायों व रैली का आयोजन।
हिमखबर – डेस्क
दी हंस फाउंडेशन द्वारा सरी -मोलग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विश्व दिव्यांग दिवस पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया व साथ में ड्रग एब्यूज, मेंस्ट्रल साइकिल पर बच्चों को जागरूक किया गया।
स्कूल में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, सिंगिंग कम्पटीशन, रैली, डिसाबिलिटी पर प्रतियोग्यता का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सुरक्षा अधिकारी सिकंदर अली ने द हंस फाउंडेशन द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और साथ में विश्व दिव्यांग दिवस क्यों मनाया जाता है इसके बारे में शुभम के साथ मिलकर बच्चों को जागरूक किया।
चिकित्सक दीप्ति ने बच्चों को ड्रग एब्यूज व मेंस्ट्रअल साइकिल पर जागरूक किया।
ये रहे उपस्थित
द हंस फाउंडेशन टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सिकंदर अली , चिकित्सक दीप्ति , फार्मासिस्ट शुभम , लैब तकनीशियन सुमन और पायलट हरदीप उपस्थित रहे।

