विश्व एड्स दिवस पर रैली के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

--Advertisement--

शाहपुर – अमित शर्मा

विश्व एड्स दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी की नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के अध्यापक,छात्र व द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत से आए हुए प्रशिक्षु छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

रैली के माध्यम से भाली के ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों को नारों के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही स्कूल में सभी बच्चों को भी जागरूक किया गया।

वहीं प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी ने स्कूली बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि एड्स से पीड़ित लोगों के प्रति समाज में अपमान, प्रताड़ना, भेदभाव को समाप्त कर सौहाद्रता की भावना पैदा करना है। उन्होंने कहा कि एड्स का प्रतीक चिन्ह रेड रिबन हमें एचआइवी संक्रमित व्यक्ति के साथ सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करने के लिए प्रेरित करता है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी, मोनिका ,पूनम प्रवीण, करनैल सिंह, विजय राणा, सहित द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र शिक्षक व स्कूली बच्चे व शिक्षक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...