विश्व उपभोक्ता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

विष्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कांगडा के विकास खण्ड़ रैत के धनोटू में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता पुरशोतम सिहं जिला निय़ंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले द्वारा की गई। वर्श 2022 विष्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की फेयर डिजिटल फाइनेंस थी।

जिसके अर्न्तगत जिला नियन्त्रक द्वारा लोगों को बताया गया कि वर्तमान युग डिजिटल माध्यम से लेनदेन का है जिसके फायदे भी है किन्तु सावधानी न बरती जाए तो इसमें ठगी की सम्भावना भी वढ़ जाती है। इसलिए डिजिटल लेन-देन करते समय उपभोक्ताओं को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए ।

विभाग के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को अवगत करवाया गया कि उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम 2019 में उपभोक्ताओं के छः अधिकारों का प्रावधान है। उपभोक्ताओं को सुरक्षा का अधिकार, सूचित किये जाने का अधिकार, आष्वस्त होने का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, निवारण पाने का अधिकार, उपभोक्ता षिक्षा का अधिकार षामिल हैं।

उपभोक्ता संरक्षण 2019 में उत्पाद को बदलने, उत्पाद में दोश को दूर करवाने, उपभोक्ता को किसी भी हानि या चोट के लिये क्षतिपूर्ति के भुगतान या षिकायत का निवारण उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। सभी उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों का ज्ञान आवष्य होना चाहिये। एक जागरूक उपभोक्ता सुरक्षित उपभोक्ता होता है।

उन्होंने कहा कि यदि दुकानदार किसी को खराब माल देता है, ग्राहक के मांगने पर कैष मैमो नहीं दिया जाता है, वारंटी-गारंटी नहीं दी जाती है, मिलावटी अथवा खराब वस्तु ग्राहक को दी जाती है तो उपभोक्ता विभाग की सेवाएं लेकर षिकायत दर्ज करवा सकते हैं। षिकायत किस मंच पर की जाये व षिकायत में षामिल होने वाले जरूरी विवरणों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर हिन्दुस्तान पैट्रोलियिम कारपोरेषन के सहायक प्रबन्धक द्वारा उपभोक्ताओं को घरेलू गैस का सुरक्षित उपयोग करने का अनुरोध किया गया व सम्बन्धित अधिकारों की जानकारी दी गई। सी0डी0पी0ओ रैत द्वारा उपस्थित लोगो को उनके विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई ।

उपभोक्ताओं को अवगत करवाया गया कि उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से फोर्टीफाइड गन्दम आटा , सरसों तेल एंव नमक उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिसका उपयोग करने से आयोडीन, आयरन एंव अन्य कई विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है।

ईओ उद्योग ने उपस्थित लोगो को जानकारी दी की वे मुख्य मन्त्री स्वाबलम्बन योजना के तहत लाभ लेकर स्वरोजगार को अपना सकते है जिसके लिए सरकार द्वारा उपदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान अन्जु वाला ग्राम पंचायत डढम्व ने उनकी पंचायत में विभाग द्वारा षिविर का आयोजन करने हेतु धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि इस षिविर का उनकी पंचायत के लोगो को लाभ होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पंचायत समिति अध्यक्ष विजय चौधरी, बी0डी0सी0 सदस्य दिनेष, पम्मी चौधरी , बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत अषोक कुमार षर्मा , ईओ उद्योग रैत मनोज कापटा ,निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा, रैत, नगरोटा बगवां, परागपुर, देहरा, धर्मषाला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...