विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर को मांग पत्र सौंपा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

पिछले लंबे समय से विश्वविद्यालय परिसर की दुकानों तथा विश्वविद्यालय कैंटीन में खाने की गुणवत्ता और उसके अधिक मूल्यों के कारण छात्रों को अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

एसएफआई ने डी एस डब्ल्यू से ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि विश्वविद्यालय के अंदर सभी दुकानों में खाने की गुणवत्ता के ऊपर ध्यान दिया जाए तथा सभी दुकानों में सब्सिडाइज रेट के अंदर खाने पीने की चीजें छात्रों के लिए मुहैया कराई जाए।

इसके साथ एसएफआई ने यह मांग करती है कि विश्वविद्यालय की सभी दुकानों के अंदर रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए ताकि छात्रों को सभी दुकानों में एक समान मूल्यों पर चीजें मिले तथा पारदर्शिता बनी रहे।

इस पर बात रखते हुए एसएफआई कैंपस सचिव सुरजीत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंदर अधिकतर छात्र सामान्य वर्ग तथा निम्न वर्ग से आता है ऐसे में विश्वविद्यालय में खाने पीने की चीजों के जरिए छात्रों से अधिक पैसे वसूलना उन पर अत्यधिक आर्थिक बोझ डालना है।

इसके साथ-साथ एस एफ आई बड़े लंबे समय से मांग कर रही है कि विश्वविद्यालय के अंदर निजीकरण को बढ़ावा देने वाली कामधेनु, नेस्कैफे तथा हॉटस्पॉट्स जैसी दुकानों को बंद किया जाए अथवा इन दुकानों में भी सब्सिडाइज रेट लिस्ट लगाई जाए।

एसएफआई कैंपस अध्यक्ष हरीश ने कहा कि इस तरह की इन दुकानों के माध्यम से प्रशासन अमीर और गरीब के बीच खाई पैदा करने की कोशिश कर रही है। सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह निजीकरण को बढ़ावा देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

DSW के द्वारा यह नोटिफिकेशन जारी की जाती है की छात्र संघ चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होंगे तथा इसमें मेरिट की आधार पर केंद्रीय छात्रसंघ कमेटी का गठन किया जाएगा। एसएफआई मेरिट के आधार पर बनाई जा रही एससीए की कार्यकारिणी का भी विरोध करती है।

एसएफआई का मानना है कि छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होने चाहिए तथा छात्रों के प्रतिनिधियों को इसमें चुने वह चुने जाने का अधिकार होना चाहिए।

मेरिट के आधार पर कमेटी का निर्माण करना दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि यह कार्यकारिणी छात्रों के बीच में सक्रिय नहीं होती तथा पूरे साल भर छात्रों की समस्याओं वह उनकी आवाज को उठाने का काम नहीं करती है।

सीएससीए कमेटी का निर्माण करवाना विश्वविद्यालय के लिए मात्र एक औपचारिकता है। इसलिए एस एफ आई विश्वविद्यालय काय का मानना है कि छात्रसंघ चुनावों को प्रत्यक्ष रूप से करवाया जाए।

एसएफआई ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर जल्द छात्र मांगों को सकारात्मक रूप से सुलझाया नहीं गया तो आने वाले समय के अंदर विश्वविद्यालय के अंदर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी और अथॉरिटी का उग्र घेराव किया जाएगा।

सुरजीत, परिसर सचिव
7018534283

हरीश, परिसर अध्यक्ष
8351830723

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...