विधायक विशाल नैहरिया के पत्‍नी से विवाद मामले में मुख्‍यमंत्री ने पहली बार दिया बयान

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया और उनकी एचएएस अ‍फसर पत्‍नी के विवाद पर बयान दिया है। उन्‍होंने शिमला में पत्रकाराें से अनौपचारिक बातचीत में कहा विशाल नैहरिया मामले में दोनों को एक बार साथ आने का मौका मिलना चाहिए।

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया और उनकी एचएएस अ‍फसर पत्‍नी के विवाद पर बयान दिया है। उन्‍होंने शिमला में पत्रकाराें से अनौपचारिक बातचीत में कहा विशाल नैहरिया मामले में दोनों को एक बार साथ आने का मौका मिलना चाहिए। यह बेहद दुखद है, मैं चाहता हूं कि दोनों आपस में मिलकर मसला सुलझाएं। कुल्लू में हुए थप्पड़ कांड को लेकर पूछे गए सवाल पर उनका कहना था कि इस संबंध में कार्रवाई अमल में लाई गई है। दोषी अधिकारियों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

 

इसके अलावा जयराम ठाकुर ने कहा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए धर्मशाला में रणनीति बनी है। इस बैठक में प्रदेश के वरिष्‍ठ नेताओं सहित दिल्‍ली से भी राष्‍ट्रीय नेता पहुंचे थे, जिन्‍होंने बहुमूल्‍य सुझाव दिए हैं।

 

विधायक विशाल नैहरिया की एचएएस अफसर पत्‍नी ने बीते दिनों वीडियो जारी कर उन पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए थे, इसके बाद मामला इंटरनेट मीडिया में फैल गया व अखबारों की भी सुर्खियां बन गया। लेकिन अब दोनों पक्ष के लोगों में बातचीत हो रही है व उम्‍मीद है कि जल्‍द ही दोनों के बीच समझौता हो जाएगा।

 

एचएएस अफसर ओशिन शर्मा ने एसपी कांगड़ा को भी शिकायत सौंपी थी व प्रताडि़त करने व हाथ उठाने का भी आरोप लगाया था। वहीं, विधायक विशाल नैहरिया ने भी इसके बाद अपना पक्ष रखा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...