
बिलासपुर, सुभाष चंदेल
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा जी की धर्मपत्नी अनीता राणा ने मां नैना देवी जी के चरणों में शीश नवाया. इस मौके पर पुजारियों द्वारा उनको मां की चुनरी भेंट की गई. उन्होंने कहा है कि मां नैना देवी का आशीर्वाद उनके परिवार पर हमेशा रहता है और समय-समय पर मां के दर्शन करने के लिए आते रहते हैं.
उन्होंने मंगल कामना करते हुए कहा है कि जो कोविड 19 की बीमारी हमारे देश में फैली हुई है, उससे देशवासियों को निजात मिले, यही कामना मां नैना देवी जी के चरणों में करते हैं. इस मौके पर उनके साथ युवा इंटक के राष्ट्रीय सदस्य सरवन ठाकुर मौजूद थे.
