विधायक पवन नैय्यर ने किया राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुवाड का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

9 अगस्त को विधायक स्तरोन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक भक्तपुर का करेंगे शुभारंभ

चंबा, 8 सितंबर – भूषण गुरुंग

विधायक पवन नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत गुवाड में राजकीय प्राथमिक पाठशाला का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक पवन नैय्यर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा बच्चों के जीवन का आधार है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं पर कार्य करना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी क्षेत्र की उन्नति और तरक्की के लिए स्कूल सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। शिक्षा से ही बच्चों में एक सामाजिक व्यवहार उत्पन्न होता है ,जो उनको भविष्य में प्रगति की ओर ले जाता है।

उन्होंने कहा कि पहली से दसवीं तक की शिक्षा से ही बच्चों का मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में एक समान विकास किया गया है।वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आम जन का उत्थान भी सुनिश्चित हुआ है।

विधायक पवन नैय्यर ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।सदर विधायक के प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 9 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) चंबा में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

दोपहर बाद ग्राम पंचायत वक्तपुर में स्तरोन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का शुभारंभ व चुंगाड़ी से फनेटा संपर्क सड़क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट में आयोजित होने वाले दंगल का शुभारंभ भी करेंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य करिंया वार्ड मनोज कुमार,प्रधान ग्राम पंचायत गुआड़ अजय राणा,साथ लगती पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...