विधायक के प्रयोसों से हर रोज दी जा रही पेयजल सप्लाई

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

पिछले काफी सालों से चंगर क्षेत्र की पंचायतों लंज खस, अपर लंज व डडोली को पेयजल की सप्लाई तीसरे दिन की जाती थी लेकिन माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने आईपीएच विभाग के एसडीओ अजय सोहल को पानी की समस्या के लिए लंज में भेजकर पंचायत प्रधानों, कांग्रेस कमेटी वा चंगर संघर्ष समिति के मेंबरों के साथ चर्चा की।

उस चर्चा में सभी पद्दाधिकरियों ने हर रोज़ की पानी सप्लाई, हैंड पंपों की फ्लैशिंग का मामला सामने रखा। जिस पर सहायक अभियंता ने रोजाना सप्लाई की बात गहराई से संज्ञान में लेते हुए इस काम को दो पंचायतों लंज खास व अपर लंज में पूरा कर दिया है।

इन पंचायतों में अव हर रोज पेयजल की सप्लाई वहाल कर दी है। साथ ही डडोली पंचायत की पेयजल सप्लाई को भी चेक किया जा रहा है। इस पंचायत में भी दो चार दिन में पुरानी सप्लाई को काट कर नई सप्लाई से जोड़ा जाएगा। जिससे पुरानी पेयजल सप्लाई पर वोझ कम होगा व पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चलेगी।

डडोली पंचायत को भी नई वनाई गई पेयजल योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाऐगा। व वहां पर काफी दिन से चल रही पेयजल की समस्या को पूरा कर दिया जाऐगा।

वहीं लंज व अपर लंज में लोगों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए पंचायत प्रधानों चंगर संघर्ष सनिति के सदस्यों व लोगों ने विधयक केवल सिंह पठानियां व सहायक अभियंता सव डिविजन मनेई अजय सोहेल का आभार प्रकट किया है। उन्होंने डडोली पंचायत में भी पानी की सप्लाई हर रोज करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...