विधायक केवल सिंह पठानियां ने कुठमां पंचायत में मोटर संचालित हैंडपंप का किया शुभारंभ

--Advertisement--

शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल की सुविधा दी जाएगीविधायक ने रच्छ यालू में सुनीं लोगों की समस्याएं

शाहपुर, 08 सितंबर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हर घर नल की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को कुठमां पंचायत के बेंटलू में हैंडपंप में विद्युत संचालित मोटर का शुभारंभ करने के उपरांत दी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्व पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है तथा इसी दिशा में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पेयजल हर नागरिक को उपलब्ध करवाना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता हैं।

इसके उपरांत विधायक पठानिया ने रच्छयालु पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है तथा लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार पर ही हल सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार बार चक्कर काटने को मजबूर नहीं होना पड़े।

उन्होंने रच्छयालु, पंचायत कुठमां के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण होने पर रच्छयालु पंचायत के लगभग 125 परिवारों के पलायन होने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार इनके साथ खड़ी है।

पठानिया ने कहा कि इनकी सभी मांगों को सहानुभूति पूर्वक माना जाएगा। इनके पुनर्वास के लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे ताकि इस पंचायत के लोगों को किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं आएं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर  उप मण्डल अधिकारी करतार चंद, एक्सियन जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, एसडीओ लोकनिर्माण विभाग बलबीत सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, प्रधान संजू देवू, उप प्रधान मुख्तयार सिंह पम्मू, दुर्गा दास, पंचायत समिति सदस्य विनय कुमार, एसडीओ जलशक्ति बिभाग रजाक मोहम्मद आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...