विधानसभा शाहपुर में जातपात से ऊपर उठकर राजनीति करूँगा – केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पड़ते घरोह में युवाओ द्वारा आयोजित की गई बैठक में केवल सिंह पठानियां ने शिरकत की। इस मोके पर पठानियां ने कहा कि युवाओ ने जो प्यार सम्मान आज मुझे दिया है, उसका में तहदिल से धन्यबाद करता हूँ।

पठानियां ने कहा कि मुझे अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है कि, मैं आज विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जातपात खत्म करने में कुछ हद तक कामयाब हुआ है। पठानियां ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जातपात से ऊपर उठकर राजनीति करूँगा। हर बर्ग को मान सम्मान दिया जाएगा।

पठानियां ने कहा कि युवाओ के हितों की रक्षा हमेशा कांग्रेस पार्टी ने की है। बिरोजगारी को दूर करने के लिए, युवाओं को रोजगार देने के लिए विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में एक बड़ा उद्योग लगाया जाएगा। क्योंकि विधानसभा क्षेत्र की विधायिका ने ओबीसी के नाम पर वोट लेकर अपना हित साधा, लेकिन आज दिन तक बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर में हर बर्ग की जनता परेशान है।

विरोजगार युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। रोजगार देने के बजाए युवाओ पर अत्याचार किये जा रहे है और अपने हक की अबाज़ को उठाने पर उन पर केस बनाये जा रहे है।

पठानियां ने कहा कि अगर शाहपुर की जनता का आशीर्वाद मिला तो विधानसभा क्षेत्र के हर बर्ग की जनता का ख्याल रख कर बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। जिससे जनता को मूलभूत सुविधाओं से बंचित न रहना पड़े।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष अश्विनी चौधरी, सोशल मीडिया ब्लॉक् अध्यक्ष विनय ठाकुर, इंद्रजीत उप प्रधान, रिंकू,सुभाष चंद एस०टी० प्रकोष्ठ, सुधीर, मनोज मेहरा मनु, मंजीत साम्याल (सोनू), सम्मी चौहान, विनोद कुमार, पवन कुमार, अजय कुमार, अश्विनी, सन्नी, दीप मिस्त्री, सिंम्पू, सन्नी, आयुष ठाकुर, बिंदु, सम्मी, निर्मल सिंह, विजय कुमार, विजय ठाकुर, रविन्द्र पठानिया पूर्व उप प्रधान, कोहली, कमल जीत, सिम्मू, अभिषेक ठाकुर आदि गणमान्य युवा मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...