
ज्वाली – शिबू ठाकुर
विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में कांग्रेस पार्टी की जीत का श्रेय पूर्व सीपीएम नीरज भारती को जाता है। मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात सोशल मीडिया अध्यक्ष गुलशन गैरी ने कही।
उन्होंने कहा कि मैं इस बार गर्व से कहता हूं कि ज्वाली विधानसभा का चुनाव चौधरी चन्द्र कुमार के साथ साथ उनके पुत्र नीरज भारती ने जीता है। इस बार नीरज भारती ने वो धाग दो दिया, जो पिछली बार कहा जाता था कि ज्वाली में कांग्रेस चुनाव नीरज भारती की बजह से हारे हैं।
वहीं नीरज भारती ने लोगों के बीच जाकर चौधरी चन्द्र कुमार के किए कार्यों पर वोट डाल मांगे और ज्वाली भाजपा के विधायकों की इस बात पर अमली जामा पहना दिया।
उन्होंने कहा कि यदि ज्वाली में भाजपा सरकार द्वारा काम किए होते तो ही जनता उन्हें वोट डालती लेकिन पांच साल सत्ता में बस खूब वाहवाही लूटी है और अपने चहेतों का ही विकास किया है।
