विधानसभा उपाध्यक्ष ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला खंडेरका का किया शुभारंभ

--Advertisement--

Image

जल्द मिलेगी कुठेड़ गांव को बस सुविधा

चंबा,6 अक्टूबर – भूषण गुरुंग

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने आज ग्राम पंचायत कुठेड़ में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खंडेरका का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र की लंबे समय से चल रही मांग पूरा किया गया है। अब यहां के बच्चों को घर द्वार ही प्राथमिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कुठेड़ क्षेत्र में किए गए विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि कुठेड़ गांव तक सड़क सुविधा पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया गया था, जिसके परिणाम स्वरुप कुठेड़ गांव में सड़क पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही कुठेड़ गांव में बस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चुराह में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कें क्षेत्र की भाग्य रेखाएं होती है उन्होंने कहा कि सपरोठ गांव तक भी सड़क सुविधा पहुंचाई गई है,जिसको भी लोक निर्माण विभाग के अधीन लाया जाएगा।

डॉ हंसराज ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। हाल ही में देहग्रां और कोहाल में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने आने वाले समय में कुठेड़ क्षेत्र में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का आश्वासन दिया।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष की उपस्थिति में 4 बच्चों को स्कूल में प्रवेश भी दिलाया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ताराचंद ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करमचंद, उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर मंडल महामंत्री पम्मू ठाकुर,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करमचंद ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत कुठेड़ प्रेम सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...