विधानसभा उपाध्यक्ष ने अंडर-19 सेंट्रल जोन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

--Advertisement--

Image

शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी महत्वपूर्ण- विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज, सीसे स्कूल कियाणी को विभिन्न कार्यों के लिए 15 लाख रुपए देने का किया ऐलान, विजेता प्रतिभागियों को वितरित किए पुरस्कार

चंबा, 10 जून – भूषण गुरुंग

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता हैं। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में आहार, खेलकूद एवं व्यायाम सबसे महत्वपूर्ण हैं। इसी कारण शिक्षा के साथ खेलकूद को उसके एक अंग के रूप में पाठ्यचर्या का हिस्सा बनाया जाता हैं। हमारे देश के प्रत्येक विद्यालय में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता हैं ।

यह बात आज उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में आयोजित छात्रों के लिए खंड स्तरीय अंडर-19 पुरुष वर्ग सेंट्रल जोन खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि छात्र खेल गतिविधियों से ही अनुशासन सीखते हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है और खेलकूद गतिविधियों से ही शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में विजेता रहे हैं वे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि इस सेंट्रल जोन खेल प्रतियोगिता में 44 स्कूलों के 626 छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने विभिन्न खेलों के विजेताओं को बधाई दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और अध्यापकों को भी बधाई दी।

उन्होंने खेल प्रतियोगिता के आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए स्कूल प्रबंधन को 50 हजार रुपए की धनराशि देने का भी एलान किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए 50 स्पोर्ट्स किट व वर्दी उपलब्ध करवाने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री खेल विकास योजना और मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना चलाई गई है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंबा की पांचों विधानसभा क्षेत्र में एक – एक इंडोर स्टेडियम खोलने की भी घोषणा की है। इनडोर स्टेडियम के निर्माण से स्कूलों बच्चों को भी लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के कियाणी के प्रधानाचार्य द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करते हुए विज्ञान संकाय भवन में शौचालय निर्माण के लिए 5 लाख और स्कूल भवन में अतिरिक्त कमरे के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में खाली पड़ी भूमि पर बच्चों के लिए पार्क बनाए जाएंगे।

उन्होंने प्रधान द्वारा रखी गई बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग को समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधानसभा उपाध्यक्ष ने विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी के प्रधानाचार्य ने शॉल, टोपी व चंबा थाल भेंट कर सम्मानित भी किया। समापन समारोह के उपलक्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ताराचंद ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत कियाणी सरिता कोपडा, मुख्य सलाहकार एमआर ठाकुर, एडीपीईओ तिलक राज बिजलवान ,प्रधानाचार्य सीसे स्कूल के कियाणी राजकुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...