
चुराह- अनिल कुमार
हिमाचल में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉक्टर हंस राज का एक स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें डॉक्टर हंस राज एक महिला को काम करने की एवज में रात को मिलने के लिए बुला रहे है।
जानकारी के मुताबिक यह स्क्रीन शॉट सबसे पहले युवा कांग्रेस चुराह के फेसबुक पेज पर अपलोड हुआ था। इस स्क्रीन शॉट के माध्यम से चूराह के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगे है।
यह स्क्रीन शॉट पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और लोग विधानसभा उपाध्यक्ष से तरह तरह के सवाल पूछ रहे है। अगर यह स्क्रीन शॉट सही है, तो यह एक गंभीर मामला बन सकता है। इस स्क्रीन शॉट से विधानसभा उपाध्यक्ष के चरित्र पर बहुत से सवाल उठ रहे है।
कई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधान सभा उपाध्यक्ष को सीधे निशाने पर रखा है और पूछा है कि क्या भाजपा के राज में ऐसे विकास हो रहा है।
कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीधे तौर पर पूछा है कि विधानसभा उपाध्यक्ष महिला को आधी रात को बुला कर कौन सा विकास करना चाहते है। उधर कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर हंस राज की तुलना राम रहीम और आशा राम से कर दी है।
इस मामले में जब हमारी बात विधानसभा उपाधायक्ष से बात हुई तो उनका कहना है कि चुराह कांग्रेस के लोगों के पास कोई और मुद्दा नहीं रह गया है इसलिए यह लोग ओछी हरकतों पर उतर आए है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई है और जल्दी ही दोषी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
