विधानसभा अध्यक्ष 5 से 10 फरवरी तक होंगे भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

--Advertisement--

Image

चंबा, 03 फरवरी – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 5 से 10 फरवरी तक चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 5 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष चुवाड़ी में प्रातः11 बजे हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता  करने के साथ जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि 6 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष प्रातः11 बजे डैन्ठा में खंड स्तरीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश उत्सव समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरान्त दोपहर बाद कियोड मालवा में कियोड मालवा सड़क का भूमिपूजन करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 7 फरवरी को प्रातः11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नैनीखड, 8 फरवरी को प्रातः11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नगाली, 9 फरवरी को प्रातः11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ककीरा जबकि 10 फरवरी को प्रातः11 बजे राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुँता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के साथ-साथ जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...