विधानसभा अध्यक्ष ने सात परिवारों को दी 35 हजार रुपए की फौरी राहत

--Advertisement--

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का दिया भरोसा

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया तथा प्रभावित लोगों का कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है तथा सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत चंदरोग के गांव ढलियार तथा भगसियाड़ में सात आपदा प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 5 हजार रुपए प्रति परिवार राहत राशि प्रदान की। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए की आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों की उपलब्धता न्यूनतम समय में सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी तथा विद्युत आपूर्ति को भी यथा शीघ्र बहाल किया जाए। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी – लाहड़ू मार्ग पर ब्रह्मपुला में क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के ठीक होने तक इस सड़क पर आवाजाही जारी रखने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चेला, एसडीएम पारस अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र चौधरी, जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, विद्युत विभाग राजीव ठाकुर तहसीलदार सुमन धीमान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गांधी चौक के पास मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गांधी चौक के...

सुक्खू सरकार का बड़ा दांव, दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

सीएम सुक्खू ने किसानों और पशुपालकों को लेकर की बड़ी घोषणाएं, MSP बढ़ाने की घोषणा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी के लिए आज का...

डलहौजी में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

चम्बा - भूषण गुरुंग पर्यटन नगरी डलहौजी की करेलनू में...