विदेश में नौकरी के नाम पर डाक्टर से सात लाख की ठगी

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक बड़े सरकारी अस्पताल में तैनात महिला डाक्टर सात लाख रुपये की आनलाइन ठगी की शिकार हुई है। इस संबंध में पीडि़त डाक्टर ने पुलिस थाना ज्वालामुखी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

डाक्टर ने कहा कि विदेश में नौकरी के संबंध में उन्होंने आनलाइन वेबसाइट शाइन डाट काम में अपना रिज्यूम अपलोड किया था। रिज्यूम अपलोड करने से पूर्व उन्होंने वेबसाइट की अच्छे से जांच भी की थी।

उनके विदेशी में नौकरी करने की बात पर वर्क परमिट, मेडिकल वीजा तथा हवाई टिकटों के लिए दो बार में करीब सात लाख रुपये मांगे गए और उन्होंने विदेशी में नौकरी की औपचारिकताओं को देखते हुए आनलाइन ही सारा पैसा दे दिया। इसके बाद शातिर ठगों ने जाब लेटर भेज दिया।

जाब लेटर आते ही विदेश में नौकरी की चाहत से खुश महिला डाक्टर ने भारतीय दूतावास में इस संबंध में अपने दस्तावेज दिखाए तो वह जाली पाए गए। अपने साथ हुए लाखों के धोखे से डाक्टर के होश उड़ गए।

उसने पुलिस थाना ज्वालामुखी में मामले की शिकायत दर्ज करवाकर गहन छानबीन की मांग की है। डाक्टर ने पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा से भी इस बावत बातचीत है।

डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पाल ङ्क्षसह ने बताया कि आनलाइन ठगी से संबंधित शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और छानबीन की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि आनलाइन ठगी से सावधान रहें।

ठग कई तरह से तकनीकी का दुरुपयोग करते हुए लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। दु:खद है कि पढ़े लिखे लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। सतर्कता ही आनलाइन ठगी से बचाव का एकमात्र उपाय है। अधिक की चाहत में उसे ना गवाएं जो आपके पास है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...