विदेशियों ने किसी का इंतजार करने की बजाय खुद ही शुरू कर दिया रेस्क्यू अभियान 

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भरमौर के खड़ा मुख होली रोड पर आज सुबह विदेशी फॉरनर की एक बाइक जियूंरा पुल के समीप अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसे में एक बेल्जियम निवासी विदेशी पर्यटक घायल हुआ है।

घटना के वक्त यह विदेशी पर्यटकों का ग्रुप होली की तरफ जा रहा था कि अचानक जिंयूरा पुल से थोड़ा सा आगे पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी।

इस दौरान उसके दोस्तों ने स्वयं ही मौके पर बिना कोई देरी किए उसका रेस्क्यू करके उसे रावी नदी से बाहर निकाला। हादसे के दौरान बेल्जियम निवासी नदी में जा गिरा था जो ठंड के कारण काफी कंपकंपा रहा था। लिहाजा उसके दोस्तों ने सबसे पहले उसे हीट का प्रबंध करके उसके शरीर को गर्म किया।

उसके बाद रस्सीयों के सहारे उसका रेस्क्यू करके मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भरमौर भी मौके पर पहुंच गया। लेकिन इन विदेशी युवकों की रेस्क्यू की तैयारी को देखते हुए वहां पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। हर कोई वहां से गुजरने वाला इन विदेशियों की इस तरह की तैयारीयों को देखकर दंग रह गया।

हादसे के बाद इन विदेशियों ने स्वयं ही सेफ्टी बेल्ट व रसियो के सहारे रास्ता बनाकर घायल को तुरंत सड़क तक पहुंचाया। जहां पर उसे दोबारा नागरिक अस्पताल भरमौर ले जाया गया है। नागरिक अस्पताल भरमौर में उसका इलाज चल रहा है।

बताते चले कि हुई इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति का रेस्क्यू जल्द नहीं किया जाता ओर अगर इस दौरान अगर थोड़ी सी भी देरी हो जाती तो कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। जानकारी के मुताबिक यह विदेशी ग्रुप होली की तरफ जा रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...