विजिलेंस विभाग चम्बा की टीम ने एक अधिकारी को रिश्वत लेते धर दबोचा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जिला मुख्यालय में आज सुबह विजिलेंस विभाग चम्बा की टीम ने हेंडीक्राफ्ट हैंडलूम निगम चम्बा के प्रभारी को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया । कैफे रावी व्यू में आज सुबह छापेमारी के दौरान उन्होंने यह सफलता हासिल की।

दरअसल एक प्रोजेक्ट के तहत हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन की तरफ से वर्कशॉप के दौरान मास्टर ट्रेनर से पैसे की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने विजिलेंस विभाग को की और आज सुबह उसी के तहत कार्रवाई करते हुए आज इस अधिकारी को विजिलेंस विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा है।

अब विजिलेंस विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा के बोल 

वही विजिलेंस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन निगम के एक अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।

इसकी शिकायत के आधार पर उन्होंने जाल बिछाया और आज कैफे रावी व्यू में उन्होंने 18000 रुपए की रिश्वत लेते इस अधिकारी को पकड़ा है और आगे की कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...