विजिलेंस टीम ने पकड़ा सरकारी राशन

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग 

विजिलेंस विभाग चम्बा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान सरकारी राशन से लदे ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरु कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात विजिलेंस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक सिविल सप्लाई के गोदाम से राशन उठाकर एफसीआई के बालू स्थित गोदाम की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर टीम ने सिविल सप्लाई के गोदाम में पहुंचकर ट्रक का पीछा किया जोकि एफसीआई के गोदाम में दबोच लिया गया।

जब ट्रक चालक से राशन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई।

पूछताछ करने पर टीम ने पाया कि ट्रक में पठानकोट से एफसीआई बालू के गोदाम के लिए राशन लाया गया था जोकि पठानकोट में ही कहीं बेच दिया गया।

गोदाम को भी किया सील

इसके बाद ट्रक चालक ने सिविल सप्लाई के गोदाम से 200 बोरी राशन उठाकर एफसीआई के गोदाम में पहुंचा दिया।

इसके उपरांत विजिलेंस की टीम ने सिविल सप्लाई के गोदाम में दबिश देकर स्टॉक से संबंधित दस्तावेज खंगाले। साथ ही गोदाम को भी सील किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस चम्बा अभिमन्यू वर्मा ने कहा कि आरोपी चालक विकास कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े हर एक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...