
चुवाड़ी, भूषण गुरुंग
आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने नगर पंचायत चुवाड़ी के अधिकारीयों व कर्मचारीयों के साथ बैठक की।इस बैठक में नगर पंचायत चुवाड़ी में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की।
उनहोंने नगर पंचायत चुवाड़ी के अधिकारीयों को सख्त निर्देश दे दिए हैं कि जो ठेकेदार समय पर काम को पूरा नहीं कर रहें हैं उन ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जाए व फिर भी काम नहीं करते हैं तो उनके कामों को रद्द कीया जाए।
नगर पंचायत चुवाड़ी महत्वाकांक्षी सीवरेज की योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई तो उन्होंने काम पर संतोष जताया व लोगों से अपील की है कि इस काम के लिए विभाग का सहयोग करें ।उनहोंने मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर का आभार प्रकट किया जिन्होंने नगर पंचायत चुवाड़ी के लिए एक मुशत 20 करोड़ मंजूर कर हजारों लोगों के यह सुविधा मुहैया करवाई जाएगी ।
उनहोंने कहा कि कुछ लोगों को भटियात विधानसभा क्षेत्र का विकास देखा नहीं जा रहा है इस लिए रोजाना वह सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया में लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करने में लगे हुए है।
परंतु भटियात की जनता काफ़ी समझदार है वह हमेशा सही वयक्ती को चुन कर ही विधानसभा में पंहुचाती है। इसलिए उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं को आगाह किया है कि लोगों की मजबूरी पर राजनीतीक रोटियाँ ना सेकें।
