विक्रमादित्य सिंह को ठगने की कोशिश, एक गलती और लग जाता लाखों का चूना

--Advertisement--

ठगों ने यूको बैंक की शाखा में फोन कर पैसे ट्रांसफर करने को कहा, बालूगंज थाना में बैंक प्रबंधक ने दर्ज करवाया केस

शिमला – नितिश पठानियां

साइबर अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब आम लोगों के साथ सरकार के मंत्रियों एवं अन्य वीआईपी लोगों को भी शिकार बनाने के लिए प्रयास कर रहे है। ताजा मामले में हिमाचल प्रदेश के लोकनिर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से करीब आठ लाख रुपये निकालने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि बैंक की सतर्कता के चलते यह धोखाधड़ी समय रहते नाकाम हो गई। यूको बैंक की विधानसभा शाखा की प्रबंधक प्रिया छाबड़ा की ओर से इस घटना की शिकायत बालूगंज थाना में दर्ज करवाई गई है।

शिकायत के मुताबिक बैंक में एक फोन कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सचिवालय का कर्मचारी बताते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह के खाते की जानकारी मांगी। इसके साथ ही एक जरूरी कार्य का हवाला देते हुए खाते से 7.85 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करने की बात कही।

शाखा प्रबंधक ने निजी सचिव से किया संपर्क

शाखा प्रबंधक को कॉल पर शक हुआ और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मंत्री के निजी सचिव से संपर्क किया। जब यह पुष्टि हुई कि ऐसी कोई कॉल सचिवालय से नहीं की गई है तो उन्होंने तुरंत संभावित लेनदेन पर रोक लगा दी और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इस तरह एक बड़ी साइबर ठगी की कोशिश नाकाम कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) और 62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। बालूगंज थाना के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तकनीकी जांच की जा रही है और कॉल डिटेल्स के माध्यम से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...