विकास पुरूष स्व जीएस बाली ने दिलाई थी नगरोटा को नई पहचान: बाली

--Advertisement--

बोले, नगरोटा को आदर्श विस क्षेत्र बनाने के सपने को करेंगे साकार

नगरोटा – हिमखबर डेस्क 

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा को आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

बुधवार को नगरोटा तथा कांगड़ा में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली के सपनों को पूरा करने के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली ने नगरोटा में विकास मजबूत नींव रखी है तथा उसी पर अब नई इबारतें गढ़ी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जीएस बाली का एक ही सपना था कि नगरोटा विस एक विकास की दृष्टि से एक आदर्श विस क्षेत्र बनकर अपनी पहचान कायम करे।

उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, नगरोटा विस क्षेत्र में इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज सहित कई आईटीआई तथा बडोह महाविद्यालय नगरोटा के विकास की तस्वीर को बयां कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्व जीएस बाली ने युवाओं को बेहतरीन शिक्षा तथा रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए जीवन पर्यंत अपनी आवाज उठाई है।

इसके साथ ही गांवों का विकास तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सपनों को साकार करने के लिए विकास पुरूष जीएस बाली हमेशा तत्पर रहते थे।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा क्षेत्र को शिक्षा हब के रूप में विकसित करने में विकास पुरूष स्व जीएस बाली की अहम भूमिका रही है।

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा लोगो से जो वायदे किए गए हैं। उनको पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगरोटा में पर्यटन विकास के लिए नए प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं इसी के साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए नियमित तौर पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...