विकास खंड नगरोटा सुरीया की भलाड़, आंवल ठेहडू, कोठीवडा़ पंचायतों में ग्राम सभाओं में पूरा नहीं हुआ कोराम।
ज्वाली – शिबू ठाकुर
ग्राम पंचायत भलाड़ , कोठीवडा़, आंवल ठेहडू में 2 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
वहीं पंचायत प्रधान मंगल सिंह, केवल चौहान, मनप्रीत कौर ने बताया कि 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
सभा का आयोजन ग्राम पंचायत कार्यालय में किया गया, जिसमें केवल 15 से 20 लोगों ने ही भाग लिया। जिसके कारण ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं हो पाया।
उन्होंने बताया कि वार्ड मेंबर द्वारा क्षेत्र के सभी लोगों को इस बारे पहले ही अवगत करवाया गया था उसके बावजूद भी कोरम पूरा नहीं हो पाया।
ग्राम सभा का कोरम पूरा न होने के कारण ग्राम सभा के मुख्य एजेंडे को अगली ग्राम सभा तक स्थगित कर दिया गया है।

