पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण विकास थमा, हर तरफ कमियों का अंबार से जनता लाचार
ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट
प्रदेश सरकार में वरिष्ठ नेता एवं कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के अपने विधानसभा क्षेत्र ज्वाली की नगर पंचायत ज्वाली के हाल बेहाल हैं, जो कि नगर पंचायत की नालायकी के साथ-साथ मंत्री की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है।
नगर पंचायत ज्वाली को वर्ष 2016 में तत्कालीन सत्तासीन कांग्रेस सरकार द्वारा इस मकसद से बनाया गया था कि इसके बनने से विकास होगा, लेकिन नगर पंचायत बनने से विकास नहीं अपितु विनाश हो गया।
नगर पंचायत ज्वाली विकास के मामले में पंचायत से भी पिछड़ गई। आजतक नगर पंचायत ज्वाली को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया है। नगर पंचायत में कहीं भी पार्किंग स्थल नहीं है, न ही नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सीवरेज व्यवस्था चरमराई हुई है तथा सेफ्टिक टैंक भी नहीं बन पाया है। सीवरेज खुले पड़े हैं। सचिव जेई व क्लर्क डेपुटेशन पर नगर पंचायत जवाली में लगाए गए हैं।
बुद्धिजीवियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। नगर पंचायत ज्वाली के पूर्व उपाध्यक्ष तिलक रपोत्रा, पूर्व पार्षद रवि कुमार, पूर्व मनोनीत पार्षद गोरख महाजन, पूर्व मनोनीत पार्षद नीतू दामिर, भाजपा नेेताओं भीखम सिंह पगडोत्रा, चैन सिंह पठानिया, भाजपा नेता डा. राजिंद्र सिंह, दिनेश निखिल, सुलक्षण शर्मा कौल, पंडित विपन शर्मा इत्यादि ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे करती नहीं है।
नगर पंचायत में पर्याप्त स्टाफ न होने के प्रमाण पत्र बनवाने में कई-कई दिन लग जा रहे हैं। नगर पंचायत ज्वाली में पर्याप्त स्टाफ नियमिततौर पर नियुक्त करवाकर विकास को गति दी जाए। एचडीएम
पूर्व विधायक के बोल
पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि नपं जवाली में जो भी विकास हुआ है, वे भाजपा कार्यकाल में हुआ है। ज्वाली में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए करोड़ों की लागत से पांच ट्यूबवेल व छह ओवरहैड टैंक बनवाए गए थे।
कांग्रेस तो ओवरहैड टैंकों को कनेक्शन तक देने में राजनीति कर रही है। जेजेएम के तहत लगाए गए नलों को उखाड़ रही है। पहले तो चेयरमैन कहते थे कि भाजपा विधायक काम नहीं होने देता है, लेकिन अब तो कांग्रेस की सरकार है तो चेयरमैन विकास क्यों नहीं करवा पा रहा।
जल्द पूरा होगा स्टाफ
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही नगर पंचायत ज्वाली में पर्याप्त स्टाफ होगा तथा विकास को गति दी जाएगी।

