विकास की राह पर शाहपुर — धारकण्डी क्षेत्र के लिए वरदान बनेगी शाहपुर–बोह सड़क : केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बासा में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शाहपुर–बोह सड़क के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य उत्कृष्ट स्तर पर किया जा रहा है।

विधायक ने बताया कि उन्होंने आज तीन स्थानों पर सड़क की गुणवत्ता की जांच की है और हर स्थान पर कार्य मानकों के अनुरूप पाया गया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने हेतु वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आभारी हैं।

पठानिया ने कहा कि यह सड़क धारकण्डी क्षेत्र की सात पंचायतों के लिए एक वरदान सिद्ध होगी। सड़क के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाया जा रहा है, जिसके लिए विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विभाग को कार्य इसी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...