विंटर वैकेशन स्कूलों को वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र तैयार कर विभाग को भेजने के निर्देश

--Advertisement--

Image

विंटर वैकेशन स्कूलों में वार्षिक परीक्षा यानि एस.ए.-2 की तैयारी विभाग ने अभी से शुरू कर दी है। समग्र शिक्षा की ओर से उक्त सभी स्कूलों को इन परीक्षाओं के लिए प्रश्र पत्र तैयार करने को कहा है।

शिमला – नितिश पठानियां

विंटर वैकेशन स्कूलों में वार्षिक परीक्षा यानि एस.ए.-2 की तैयारी विभाग ने अभी से शुरू कर दी है। समग्र शिक्षा की ओर से उक्त सभी स्कूलों को इन परीक्षाओं के लिए प्रश्र पत्र तैयार करने क ो कहा है। इस दौरान स्कूलों को मुख्य विषयों के प्रश्न पत्र तैयार कर इन्हें विभाग को भेजना होगा। इसके बाद विभाग इन प्रश्र पत्रों को अंतिम स्वीकृति देगा।

विभाग से फाइनल होने के बाद ही स्कूल प्रशासन इस प्रश्र पत्रों को प्रिंट करवाएगा। विभाग ने सभी स्कूलों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान स्कूलों को पहली से पांचवीं कक्षा के 5 मुख्य विषय और छठीं, सातवीं कक्षा के 8 विषयों के प्रश्र पत्र स्वयं तैयार करने होंगे। हालांकि आठवीं कक्षा के प्रश्र पत्र स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयार करवाए जाएंगे।

गौर हो विंटर वैकेशन स्कूलों में दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से वार्षिक परीक्षा ली जाएगी। इससे पूर्व स्कूलों में तय शैड्यूल के मुताबिक सबमेटिव और फॉरमेटिव असैसमैंट ली जाएगी।

डाईट के शिक्षकों के लिए पांच दिन की टे्रनिंग शुरू

विभाग की ओर से डाईट के शिक्षक व एजुकेटर के लिए हिप्पा में ट्रेनिंग करवाई जा रही है। सोमवार को इसके तहत दूसरे बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई। इसमें 45 शिक्षक भाग लेंगे। यह ट्रेनिंग पांच दिन तक चलेगी।

इसमें शिक्षक व एजुकेटर को नई शिक्षा नीति, नैशनल अचीवमैंट सर्वे, डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं को किस तरह टीचर ट्रेनिंग दी जानी चाहिए, इस बारे बताया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...