वाहन की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी के सुरक्षाकर्मी की मौत

--Advertisement--

पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार आधी रात को हुई।

शिमला – नितिश पठानियां

भाटाकुफर इलाके के पास एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से यहां लोक निर्माण विभाग के एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार आधी रात को हुई। जिसमें ढाली में पीडब्ल्यूडी कार्यालय में काम करने वाले राजकुमार (47) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि भाटाकुफर फल मंडी के पास राजकुमार को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।

लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी

जानकारी के अनुसार सड़क पार कर रहे एक वाहन में सवार लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि वाहन की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना), 337 (मानव जीवन को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना), और 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...