वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन भी उमड़े हजारों लोग सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 विमानों के करतबों ने किया आश्चर्यचकित

--Advertisement--

वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन भी उमड़े हजारों लोग, सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 विमानों के करतबों ने किया आश्चर्यचकित, हवा में कलाबाजियों और अलग-अलग फॉर्मेशन्स से दिखाया अदभुत कौशल

सुजानपुर 26 मार्च – हिमखबर डेस्क 

भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर किए गए एयर शो के दूसरे दिन वीरवार को भी वायु सेना के जांबाजों के करतबों को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। शो के दूसरे दिन भी स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

रामनवमी की छुट्टी के कारण सुजानपुर, हमीरपुर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के अलावा कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर, धीरा और पालमपुर तथा मंडी जिले के संधोल क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग एयर शो देखने के लिए सुबह से ही सुजानपुर के मैदान में पहुंचने शुरू हो गए थे।

लगभग 10.55 बजे जब सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 जेट विमानों ने एक साथ दनदनाते हुए सुजानपुर के आसमान में प्रवेश किया तो मैदान में उमड़े हजारों लोगों ने तालियों के साथ वायु सेना के जांबाज अधिकारियों एवं पायलटों का स्वागत किया।

हल्की धूप के साथ छाये हल्के बादलों को चीरते हुए इन विमानों ने सुजानपुर के ऊपर से गुजरते हुए सामने धौलाधार की धवल पहाड़ियों की ओर उड़ान भरी तो हजारों लोगों ने एक अदभुत रोमांच का अनुभव किया।

लगभग 25 मिनट के इस शो के दौरान सभी लोग एकटक आसमान पर नजरें गड़ाते हुए भारतीय वायु सेना के इन जांबाजों के एक से बढ़कर एक करतब देखते रहे।

इन विमानों ने कई फॉर्मेंशन्स बनाकर रोमांच, गति, नियंत्रण और आपसी समन्वय की एक शानदार झलक पेश की। सबसे पहले इन्होंने भारतीय वायु सेना के हल्के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के आकार की फॉर्मेशन बनाई।

इसके बाद विश्व के बेहतरीन लड़ाकू विमानों में शुमार सुखोई के आकार की फॉर्मेशन में उड़ान भरी। इसके बाद डायमंड, डीएनए, हृदय और अन्य आकृतियां बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हवा में कई कलाबाजियां करना, 90 डिग्री के कोण पर ऊपर की उड़ना और फिर इसी डिग्री पर नीचे की आना, विमानों के समूह के बीच में से एक विमान के दनदनाते हुए गुजरना, 360 डिग्री पर रोल करना और आसमान में सूर्य की किरणों जैसी छटा बिखेरने जैसे कई करतब दिखाकर वायु सेना के इन कुशल अधिकारियों एवं पायलटों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

अपनी आखिरी फॉर्मेशन में इन जांबाजों ने तीर की आकृति में उड़ान भरते हुए शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल, जोकि सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के विद्यार्थी थे, को नमन करते हुए विदा ली।

इस दौरान सूर्य किरण एरोबेटिक टीम की कमेंटेटर फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने बहुत ही प्रभावशाली ढंग से इस एयर शो की जानकारी दर्शकों तक पहुंचाई तथा इस टीम के अधिकारियों का परिचय करवाया। स्क्वॉड्रन लीडर संजेश सिंह ने ग्राउंड डयूटी की जिम्मेदारी निभाते हुए पायलटों के साथ समन्वय स्थापित किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन रचना जोशी ने विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, डीसी गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। एयर शो में एडीसी अभिषेक गर्ग, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...