वायुसेना में निकली हैं भर्तियां, AFCAT-2 के लिए आवेदन 1 जून से, जानें योग्यता

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

भारतीय वायुसेना में जल्द ही भर्ती होने वाली है. भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2 (AFCAT-2) 2022 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिस के अनुसार, AFCAT 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी. आवेदन आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर करना होगा.

वायुसेना में ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए कोर्स की शुरुआत जुलाई 2023 में होगी. रिपोर्ट के अनुसार वैकेंसी एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (फ्लाइंग ब्रांच) और मेट्रोलॉजी एंट्री के जरिए वायुसेना में स्थायी/ शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए भी है.

रिपोर्ट के अनुसार एफसीएटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू होगी. वैकेंसी कितनी होगी, इसकी जानकारी भी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी.

एएफसीएटी-2 2022 के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता

फ्लाइंग ब्रांच

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से चार साल का BE या B. TECH कोर्स न्यूनतम 60% अंको के साथ किया होना चाहिए.

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच

ग्रांउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच में एयरोनॉटिकल इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिक्स की भर्ती होती है. इन पदों के लिए उम्मीदवार को फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं कम से कम 50 फीसदी अंकों से पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित डिसिप्लिन में बीई या बीटेक किया होना चाहिए.

ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल) ब्रांच

ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल के अंतर्गत 3 तरह के पद हैं- एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, लॉजिस्टिक्स
प्रत्येक की शैक्षणिक योग्यता अलग अलग है.

एडमिनिस्ट्रेशन

किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ.

एजुकेशन

किसी भी विषय में पीजी कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ. साथ ही ग्रेजुएशन में 60 फीसदी अंक होने चाहिए.

लॉजिस्टिक्स

किसी भी डिसिप्लिन में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट.

एनसीसी स्पेशल एंट्री (फ्लाइंग ब्रांच)

एनसीसी एयरविंग सीनियर डिवीजन सी सर्टिफिकेट होना चाहिए. 12वीं मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए. साथ ही किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन.

मेट्रोलॉजी

12वीं पास एवं साइंस स्ट्रीम/मैथ्स/स्टैट्स/ज्योग्राफी/कंप्यूटर एप्लीकेशन/एनवायरमेंट साइंस/एप्लाइड फिजिक्स/ओशियनोग्राफी/मेट्रोलॉजी/एग्रीकल्चर मेट्रोलॉजी/इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट/जियो फिजक्स/एनवायरनमेंटल बायोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (50 फीसदी मार्क्स के साथ)

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...