वामन द्वादशी मेले से घर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत, 3 जख्मी

--Advertisement--

Image

नाहन, 10 सितंबर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के सराहां में आयोजित वामन द्वादशी मेले से घर लौट रहे युवकों की बाइकें आपस में टकरा गई। हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हुए है।

घायलों को एंबुलेंस से सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रात को ही डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे 907ए पर सराहां से 2 किलोमीटर आगे कहान के समीप हुआ। मेले से वापिस लौट रहे हिमाचल व हरियाणा के युवकों की बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान कुशाल (22) पुत्र प्रेम दत्त निवासी पच्छाद जिला सिरमौर के रूप में हुई है। मृतक के साथ बाइक (HP 16 A 0802) पर पच्छाद का ही रहने वाला एक अन्य युवक भी सवार था, जो घायल हुआ है।
वहीं दूसरी बाइक (HR 03 V 6206) पर हरियाणा के पंचकूला के दो युवक सवार थे। इन दोनों को भी नाहन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
उधर पच्छाद के थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीँ तीन अन्य युवकों का इलाज नाहन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। फ़िलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चला ह।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...