वाइक सवार तीन युवको की वाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरा टांडा रेफर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चम्बा में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर बेही के समीप मोटरसाइकल के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने के कारण राइडर की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जबकि एक को मामूली चोटे आई। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज चंबा से मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंच कर मृतक युवक का शव अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वाइक पर सवार होकर तीन युवक जोकि बेही गांव के रहने वाले थे पुखरी की तरफ आ रहे थे। अभी तक उन्होंने कुछ ही दूरी तय की थी कि मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ तो एक को मामूली चोटें आई है। स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा पहुंचाया गया जहां पर एक को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र बलदेव निवासी बेही डाकघर कोटी के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल युवक 20 वर्षीय आयुष पुत्र प्रवीन कुमार निवासी गांव बेही को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा से मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। बाइक पर सवार तीसरे युवक रजनीश पुत्र राकेश निवासी बेही को मामूली चोटे आई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बाइक-एक्सीडेंट-मामले-पर-पुलिस-कार्रवाई-करती हुई

वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाना चंबा से पुलिस टीम ने मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंच कर अपनी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी तो साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामले की पुष्टि डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...