
धर्मशाला- राजीव जसबाल
कोरोनाकाल में बेरोजगार घर बैठे लोगों को नौकरी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। पढ़े लिखे बेरोजगारों को रोजगार हासिल करने का अवसर दिया जा रहा है।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि वर्धमान यार्न एंड टै्डर्स लिमिटेड, होशियारपुर, फगवाड़ा रोड़, पंजाब ने महिलाओं के लिए मशीन ऑपरेटर के 35 पद अधिसूचित किए हैं, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास व इससे अधिक, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए ट्रेनी को वेतनमान 7228 रुपये प्रतिमाह, वरिष्ठ ट्रेनी को 7748 रुपये प्रतिमाह और ट्रेनिंग अवधि के उपरांत 12,553 रुपये प्रतिमाह व ईएसआई और ईपीएफ की सुविधा के साथ खाने व रहने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार मूल प्रमाण-पत्रों सहित 20 सितंबर, 2021 को उप रोजगार कार्यालय देहरा, 21 सितंबर, 2021 को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा और 22 सितंबर, 2021 को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में प्रातः 10.30 बजे उपस्थित होकर इस कम्पनी द्वारा आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं।
रोजगार अधिकारी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 8146626632 पर संपर्क कर सकते हैं। इस साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य भत्ते देय नहीं होंगे।
