वर्द्धमान टैक्सटाइल्स कंपनी के साक्षात्कार 28 को, प्रति माह दिया जाएगा इतना वेतन

--Advertisement--

8वीं, 10वीं और 12वीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवार ले सकते हैं भाग

हिमखबर डेस्क

प्रसिद्ध टैक्सटाइल कंपनी वर्द्धमान टैक्सटाइल्स की बद्दी स्थित मैसर्स वीएमटी स्पिनिंग मिल्स में डॉफर एंड वाइंडर के 30 पदों को भरने के लिए 28 मार्च को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इनमें महिलाओं और पुरुषों के लिए 15-15 पद होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं पास तथा आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है।

चयनित उम्मीदवारों को तीन महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग के दौरान 12,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। तीन माह के उपरांत 13,920 रुपये मासिक वेतन तथा 1500 रुपये उपस्थिति भत्ता एवं अन्य लाभ दिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र व्यक्ति भी हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने अन्य मूल प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

अधिक जानकारी के लिए कंपनी के मोबाइल नंबर 8894723312 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...