वन विभाग की टीम ने शीशम की लकड़ी से भरी जीप पकड़ी, चालक सहित 2 लोग मौके से फरार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग ने शीशम की लकड़ी से भरी एक पिकअप जीप पकड़ी है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि मत्रालियों की तरफ लकड़ी से भरी एक पिकअप जीप आ रही है।

इसके बाद वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार, इंद्र ठाकुर, वन रक्षक अनवर, संदीप व मुदसीर ने मत्रालियों के पास नाका लगाया था। इसी दौरान एक पिकअप जीप आई। वन विभाग की टीम को देखकर चालक और एक अन्य व्यक्ति गाड़ी को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग खड़े हुए।

जांच के दौरान गाड़ी में 6 नग शीशम की लकड़ी बरामद हुई, जिसकी कीमत 80 हजार रुपए आंकी गई है। वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएफओ सौरभ जाखड़ ने बताया कि लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...