वन विभाग की टीम ने पिकअप जीप से देवदार के 19 स्लीपर पकड़े, छानबीन शुरू

--Advertisement--

Image

चुराह – धर्म नेगी

चुराह उपमंडल के कैंथली- डुगली संपर्क मार्ग पर वन विभाग की टीम ने पैट्रोलिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 19 स्लीपर देवदार लकड़ी के बरामद किए। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए पिकअप चालक मौके से भाग खड़ा हुआ।

वन विभाग की टीम ने देवदार लकड़ी के स्लीपर व पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। वन विभाग की टीम इस मामले को लेकर नियमानुसार आगामी कागजी कार्रवाई अमल में ला रही है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी मसरूंड प्रकाश ठाकुर की अगवाई में वनरक्षक इशांत धीमान, केवल कृष्ण, राजीव कुमार व जरम सिंह की टीम इलाके की पैट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान डुगली की ओर से आ रही पिकअप चालक कैंथली लाल पुल के समीप वन विभाग की टीम को देखकर घबरा गया। पिकअप चालक ने वाहन को कुछ आगे लेकर जा रहा लाइटें बंद करने के साथ अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से भाग गया।

वन विभाग की टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम ने वाहन की तलाशी दौरान इसमें 19 स्लीपर देवदार लकड़ी के लदे पाए।

इसी बीच वन विभाग की टीम ने वाहन मालिक का पता लगाकर मौके पर तलब किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने वाहन व देवदार की लकड़ी को जब्त कर लिया। वन विभाग की टीम वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

उधर, वनमंडलाधिकारी चंबा अमित शर्मा ने एक पिकअप वाहन से 19 स्लीपर देवदार लकड़ी के बरामद किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देवदार लकड़ी के स्लीपरों व वाहन को कब्जे में लेने के साथ आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...