वन माफ‍िया कार में कर रहा खैर की लकड़ी की तस्‍करी, 12 मोछे समेत एक गिरफ्तार व दूसरा फरार

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

वन विभाग की टीम ने समूरकलां में मारुती कार से 12 मोछे खैर के बरामद किए हैं। वन विभाग द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है व एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपितों की पहचान रमन शर्मा निवासी समूरकलां व सूरज निवासी गांव जखेड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मोम्यांर बीट के वन रक्षक गोपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोमवार रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि दो व्यक्ति कार में खैर के मोछे डालकर ऊना से बंगाणा की तरफ आ रहे हैं।

इस पर वन रक्षक ने अपने साथी कर्मचारी के साथ समूरकलां में पहुंचकर आरोपितों को कार रोकने का इशारा किया, तो उन दोनों में से एक व्यक्ति कार से उतरकर मौके से फरार हो गया। जबकि कार चालक को उन्होंने मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद जब उन्होंने कार की तलाशी ली, तो उसकी डिक्की में एक कपड़े के नीचे ढककर रखे खैर के 12 मोछे बरामद हुए।

वन कर्मियों की पूछताछ में आरोपित खैर के मोछों के संबंध में कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इस पर विभागीय टीम ने अवैध मोछों सहित कार को जब्त करके केस को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।

उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...